{"_id":"5e1a11818ebc3e696a2eaa2e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1920394123","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : परिषदीय स्कूल में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : परिषदीय स्कूल में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बुलंदशहर। खानपुर के नगला आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय में झाडू लगाते बच्चे।
- फोटो : BULANDSHAHR
यूपी : परिषदीय स्कूल में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल
खानपुर। परिषदीय स्कूलों में लाख कोशिशों के बावजूद व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। शासन स्तर से इन स्कूलों में व्यवस्थाएं सुधारने के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है। कभी स्कूलों में बच्चाें से शौचालय साफ करवाया जाता है तो कभी झाड़ू लगवाई जाती है, तो कभी शिक्षिकाएं मोबाइल में व्यस्त रहती हैं। एक बार फिर खानपुर क्षेत्र के एक स्कूल का ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें काफी छोटे बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाई जा रही है।
प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए प्रदेश सरकार छात्रों को ड्रेस बैग और पुस्तक निशुल्क दे रही है। मगर शिक्षक छात्रों को पुस्तक की जगह सफाई कराने को झाडू़ थमा देते हैं। शिकायत पर अधिकारी लीपापोती करने में माहिर है। इसी कारण परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं आ पा रहा है। क्षेत्र में लगभग 15 प्राइमरी पाठशाला हैं, जिसमें सफाई की स्थिति लगभग शून्य है। ताजा मामला विकास खंड उंचागाव के गांव नगला आलमपुर का है। जहां नौनिहाल सुबह सवेरे विद्यालय में किताब की जगह झाड़ू लगाते नजर आ रहे है।अब झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर गांववासियों में आक्रोश है। ग्राम वासियों का आरोप है कि विद्यालय स्टाफ अपनी मनमानी करता है, प्रत्येक दिन बच्चों से ही झाड़ू लगवाते हैं। पहले भी कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारी उचित कार्रवाई करें। वहीं, ग्राम प्रधान डोरी सिंह ने बताया कि मै बीमार हूं। सफाई कर्मचारी की स्कूल में ड्यूटी लगी है, उसके ना आने की कोई शिकायत आज तक मेरे पास नही आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने संबंधी वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। गलती करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- कुसुम सैनी, एबीएसए
बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने संबंधी वीडियो की जानकारी नहीं है। आज मैं किसी कारण से लेट आया था। हो सकता है बच्चों ने झाड़ू लगा दी हो, हम बच्चों से झाड़ू नहीं लगवाते हैं ।
- राजेश कुमार प्रधानाध्यापक