{"_id":"5e14c5cd8ebc3e87b270a022","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd191774757","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू विवाद पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार जेएनयू को नजरअंदाज नहीं कर सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू विवाद पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार जेएनयू को नजरअंदाज नहीं कर सकती
विज्ञापन
ईदगाह तिराहा स्थित एक नसिंगहोम में पत्रकार वार्ता करते अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्र?
- फोटो : BULANDSHAHR
जेएनयू विवाद पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार जेएनयू को नजरअंदाज नहीं कर सकती
बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को बसाकर उनको सुरक्षा मुहैया कराना सरकार का दायित्व है। तोगड़िया ने कहा कि जेएनयू की घटना को सरकार द्वारा नजरअंदाज न करे, सभी हमारे बच्चे हैं, जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया नगर के चिकित्सक राजीव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली उसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या चिंता का कारण है। केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर देश का भविष्य सुरक्षित करें। उन्होंने सीएए को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बेकार बताया। उन्होंने कहा कि हिंदु मुस्लिम किसी को सीएए नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। तोगड़िया ने सरकार से अपील की है कि कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को दोबारा कश्मीर में पनाह दे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। उन्होंने बताया कि पूरे देश में हिंदू सुरक्षा के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि देश में करीब 20 करोड़ हिंदू परिवारों को हिंदुत्व की गति देने का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि जबतक जनसंख्या नियंत्रण कानून नही लागू किया जाएगा, तब तक हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छुट्टा गोवंश की समस्या सरकार खत्म नहीं कर पा रही है। गोवंश किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इनके लिए गोशाला का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव देवेश उपाध्याय, न्यूरोसर्जन डा. राजीव अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।