{"_id":"5e1376878ebc3e87fc6b952c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1917069192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट के सामने रौब गांठ रहा था फर्जी आईएएस, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट के सामने रौब गांठ रहा था फर्जी आईएएस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खुर्जा ः खुद को आईएएस अफसर बताकर रौंब गांठने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया।
- फोटो : KHURJA
मजिस्ट्रेट के सामने रौब गांठ रहा था फर्जी आईएएस, दो गिरफ्तार
खुर्जा। आईएएस अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खुर्जा के सामने खुद को आईएएस बताकर रौब गांठना एक युवक को भारी पड़ गया। जमीन के मामले अपने साथी के साथ पैरवी करने के लिए पहुंचे युवक ने एसडीएम के ऊपर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन शक होने पर एसडीएम के निर्देश पर वह पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है। पकड़े गए दोनों गाजियाबाद जिले के प्रताप विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सोमवार को एक युवक अपने साथी के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम खुर्जा ईशा प्रिया के कार्यालय पहुंचा और खुद को 2017-18 बैच का आईएएस बताते हुए अपना परिचय दिया। इस दौरान उसने अपना नाम कालीचरण बताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने युवक को बैठाकर उसकी समस्या सुननी शुरू कर दी। कार्यालय में उस दौरान कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को युवक की बातों पर संदेह हुआ। पूछने पर युवक ने अपनी तैनाती बतौर एडीएम हरिद्वार बताई। कुछ और सवाल करने पर वह उनका उत्तर सही से नहीं दे पाया। शक होने पर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और खुर्जा कोतवाली ले आई। संदिग्ध के पास एक आईकार्ड भी मिला है, जिसमें एडीएम हरिद्वार लिखा हुआ था। दोनों ने पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे ऐंठता था। कालीचरण मूलरूप से महोबा जिले के चकवारी थाने के राजनगर मोहल्ले का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह गाजियाबाद के प्रताप विहार में रह रहा था। पकड़े गए उसके साथी का नाम महेश है जो गाजियाबाद जिले के सर्वोदय नगर थाना विजय नगर का रहने वाला है।
आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम के पास युवक एक जमीन के मामले में पैरवी के लिए आया था। प्रारंभिक जांच में आरोपी फर्जी आईएएस बनकर रौब झाड़ने का मामला सामने आ रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर खुर्जा नगर
बातचीत के दौरान आरोपी सकपका गया था। बैच के साथियों से लेकर अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उसे नहीं थी। इस कारण शक हुआ था। उसके फोन से एक खबर का फोटो भी मिला है। जिसमें उसके आईएएस में चयन होने पर खुशी जाहिर करने की बात प्रकाशित है।
- ईशा प्रिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खुर्जा