{"_id":"5e122abb8ebc3e87f846e6db","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1916426185","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में आई एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार सुबह पहुंचे उसके परिजनों ने एक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि शनिवार देर रात तक डाक्टर सबकुछ ठीक बताते रहे, लेकिन उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ककोड़ थानाक्षेत्र के मोहल्ला तेलियान निवासी रिजवान की पत्नी सुमायला गर्भवती थीं। उन्हें शनिवार सुबह जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। रिजवान ने बताया कि डाक्टर ने उन्हें सबकुछ बेहतर बताया। देर रात तक रिजवान पूछता रहा कि यदि कोई खतरे की बात हो तो वह उसे कहीं और ले जाएंगे और वह रेफर कर दे, लेकिन डॉक्टरों ने इंकार कर दिया। शनिवार देर रात करीब करीब दो बजे सुमायला की मौत हो गई। रविवार सुबह मौत की सूचना पर ककोड़ से 20 से 25 लोग आ गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर नगर कोतवाल अरुणा राय पहुंची और लोगों को शांत किया। हालांकि, रिजवान ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। बाद में महिला का शव लेकर अपने गांव लौट गया। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि यदि कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।