फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जनसेवा केंद्र संचालक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
जनसेवा केंद्र संचालक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली नगर क्षेत्र के ईदगाह रोड पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, देर रात तक मामले रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी निवासी साद मोहम्मद उर्फ सेदू (35) पुत्र आस मोहम्मद ईदगाह रोड पर जन सेवा केंद्र चलाते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह जनसेवा केंद्र बंद करने के बाद स्कूटी से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चार-पांच लोग पहुंचे और स्कूटी सवार साद मोहम्मद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगते ही साद मोहम्मद स्कूटी से गिरकर लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग गए। उधर, गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया, लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लहूलुहान हालत में जमीन पर साद मोहम्मद को पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल साद मोहम्मद को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने के बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ गोपाल सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, जनसेवा केंद्र संचालक की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में मृतक के भाई बाबर ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। हांलाकि, अभी तक हत्यारों का कोई पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आ रहा है। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। उसके आधार पर भी घटना की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed