{"_id":"5defdf5c8ebc3e87bd3e54b8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1900230167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गन्ना समर्थन मूल्य के विरोध में किसानों का ‘चक्का जाम’, जाने कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गन्ना समर्थन मूल्य के विरोध में किसानों का ‘चक्का जाम’, जाने कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज गन्ना समर्थन मूल्य के विरोध में किसानों का ‘चक्का जाम’, जाने कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक
बुलंदशहर। सरकार द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य में वृद्धि न करने और बकाया भुगतान समेत अन्य मांगो को पूरा नहीं करने के लिए किसान लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। लेकिन, प्रशासन-शासन से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को जिले में भी किसान बीबीनगर, औरंगाबाद और अनूपशहर में चक्का जाम करंगे। करीब दो घंटे तक चक्का जाम होने से जनपदवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गन्न समर्थन मूल्य के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन उग्र नजर आने लगी है। बीते दिनों ही भाकियू पदाधिकारियों ने जनपद में चक्का जाम करने का एलान कर दिया था। बता दें कि बुधवार को भाकियू बीबीनगर, अनूपशहर और औरंगाबाद में चक्का जाम की तैयारी पूरी कर चुकी है। मंगलवार को ही पदाधिकारियों ने इस संबंध में रणनीति तैयार कर ली है। इन क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक किसान चक्का जाम करने का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन को भी गोपनीय जानकारी मिल चुकी है। पुलिस-प्रशासन भी भाकियू के चक्का जाम से निपटने के लिए अपनी कमर कस चुका है। अनुमान जताया जा रहा है कि तीनों स्थानाें पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ किसान हजारों की संख्या में एकत्रित होकर चक्का जाम को सफल बनाने की कोशिश करेंगे। साथ ही इन मार्गों से अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, भाकियू के पदाधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से चक्का जाम करने की बात कह रहे हैं।
भाकियू के द्वारा कुछ स्थानों पर बुधवार को चक्का जाम किए जाने की सूचना मिली है। इसके लिए स्थानीय पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से किसान अपना विरोध कर सकते हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
सरकार ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया है, जबकि बिजली, पानी, खाद सभी चीजे महंगी हो रही हैं। सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना करने का दावा हवाई है, सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। बुधवार को किसान सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। साथ ही मांग पूरी न होने पर भविष्य में आंदोलन रेल-पटरियों पर रेल रोक कर किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान स्कूल वाहन, अगिभनशमन वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन को चक्का जाम से मुक्त रखा जाएगा। - मांगेराम त्यागी, अध्यक्ष मेरठ मंडल भाकियू
किसानों का बकाया भुगतान जल्द ही करा दिया जाएगा। मिलों को लगातार किसानों के भुगतान के लिए कहा जा रहा है। वर्तमान पेराई सत्र का भी नए गन्ना समर्थन मूल्य के हिसाब से जल्द से जल्द भुगतान करा दिया जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी