फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नौ अफसर-कर्मी, हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नौ अफसर-कर्मी, हड़कंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंगलवार को एडीएम प्रशासन ने जल निगम का औचक निरीक्षण किया। इसमें नौ अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। औचक निरीक्षण के चलते निगम में हडकंप मच गया। समय से कार्यालय नहीं आने वाले अफसरों व कर्मचारियों की सभी फाइलें भी नहीं मिली। वहां पर जेई की कोई भ्रमण पंजिका भी संचालित नहीं थी।
मंगलवार की सुबह 10.25 मिनट पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने जल निगम का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें इतने बजे भी नौ कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिले। एक्सईएन के बारे में बताया कि वह मेरठ में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए गए हैं। इस दौरान सहायक अभियंता मुकेश कुमार, अनिल कुमार, मुख्य लिपिक सुमन सिंह, आलेखक प्रलेखक सुरेश चंद्र, हेमंत कुमार, नैतिकय लिपिक नेहा, राहुल कुमार शर्मा, दिगपाल शर्मा और फिटर रमाशंकर शर्मा अनुपस्थित मिले। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने नेहा एवं सुरेश चंद के बारे में बताया कि वह कार्यालय के काम से लखनऊ गए हैं। राहुल शर्मा एवं हेमंत कुमार के अवकाश उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बताया कि इनके अवकाश प्रार्थनापत्र नेहा के पास है, जो लखनऊ गई हुई हैं। कार्यालय के कक्षों का निरीक्षण करने के उपरांत एक्सईएन के कमरे में उपस्थित पंजिका के अवलोकन के समय करीब साढ़े दस बजे मुख्य लिपिक सुमन सिंह वहां पहुंची। उपस्थित स्टॉफ ने बताया कि कार्यालय में 7 एसडीओ और 17 जेई हैं। इसमें से एसडीओ अतुल रस्तोगी, राजीव कुमार और सुदेश कुमार शर्मा उपस्थित मिले, वहीं, मुकेश कुमार निरीक्षण के दौरान ही पहुंचे। एसडीओ एम कुरैशी को मेरठ बैठक गए बताए गए हैं। राजेंद्र कुमार को गाजियाबाद मेरठ जाना बताया गया। एसडीओ अनिल कुमार अनुपस्थित मिले और 17 जेई में से कोई भी उपस्थित नहीं मिला। वहीं, बताया गया कि भ्रमण पंजिका भी वहां संचालित नहीं मिली। इससे किसी भी एसडीओ और जेई के किस कार्य से भ्रमण पर गए है इसका पता नहीं चल सका। एडीएम प्रशासन ने सभी नौ अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी है।
विज्ञापन

सभी अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और इनकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को पेश कर दी है। डीएम के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed