{"_id":"5defe0da8ebc3e87b96e1651","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd189960581","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा ‘रिश्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा ‘रिश्ता’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा ‘रिश्ता’
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के हाथों में मेहंदी सजने से पहले ही दूल्हा पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी दूल्हा पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर देहात कोतवाली पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री के लिए बीते दिनों जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से रिश्ता तय किया था। मामले में लगभग सभी शुरुआती रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, बीते दिनाें आरोपी दूल्हा पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज के रूप में नगदी व अन्य सामान की मांग की जाने लगी। जबकि, पूर्व में हुई बातचीत में ऐसा नहीं था। पीड़ित पिता ने जब अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज न देने पर अक्षमता दिखाई तो आरोपी दूल्हे पक्ष ने बीते दिनों पीड़ित की पुत्री से रिश्ता तोड़ दिया। युवती का रिश्ता टूटने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। जिससे आहत होकर पीड़ित ने आरोपी युवक सुनील, उसके पिता पवन व मां कुसुम के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।