फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

होमगार्ड विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल, बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
होमगार्ड विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल, बैठी जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में तैनात एक होमगार्ड अधिकारी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकीजांच के लिए डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो में उक्त अधिकारी रिश्वत ले रहा है, या नहीं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

बता दें कि शुक्रवार देर शाम से सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होमगार्ड विभाग में तैनात जनपद के एक अधिकारी को एक व्यक्ति दो हजार रुपये का नोट देते हुए नजर आ रहा है। साथ ही व्यक्ति से नोट थामने के बाद उक्त अधिकारी दो हजार रुपये के नोट को अपनी जेब में रखते हुए और संबंधित व्यक्ति से बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही देर रात मामले में डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच बैठा दी है। अधिकारी मामले में जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का दंभ भर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों गौतमबुद्धनगर में होमगार्ड विभाग में हुए घोटाले के बाद जनपद पुलिस भी सतर्क है। एसएसपी ने जनपद में भी टीम गठित कर गौतमबुद्धनगर जैसे किसी घोटाले की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए जांच बैठा दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने पर ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed