{"_id":"5dcee4e58ebc3e548730da71","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1883504125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ठगे 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ठगे 15 लाख
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ठगे 15 लाख
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के गांव मालागढ़ निवासी युवक आशीष कुमार से बीते दिनों उसकी मुलाकात हुई थी। देखते ही देखते दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और 15 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में किसी से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक आशीष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।