{"_id":"5dc9a4808ebc3e5b330af6f4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1881608109","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव के सात लोगों की मौत से छाया मातम, जाने कहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव के सात लोगों की मौत से छाया मातम, जाने कहां...
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में मारे गए युवकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े हुए।
- फोटो : BULANDSHAHR
एक गांव के सात लोगों की मौत से छाया मातम, जाने कहां...
गुलावठी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा में रविवार रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत के बाद क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर व गुलावठी के मोहल्ला अजीमुद्दीन में सोमवार को मातम छाया रहा। बताया गया कि यह लोग बल्लभगढ़ में भात देकर व शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। इन मौतों के बाद मिट्ठेपुर में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर में सोमवार को मृतकों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ था। हर किसी की आंखों में आंसू थे। शोक में गांव की सभी दुकानें बंद रहीं और घरों में चूल्हे नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को करीब तीन बजे मृतकों के शव जैसे ही पहुंचे तो गांव में माहौल गमगीन हो गया। आसपास के गांवों के सैकड़ों गमगीन महिलाएं व पुरुष भी मृतकों के घर पहुंचे। मृतकों के परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। मृतक मोहम्मद आसिम स्थानीय लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर शोएब मेवाती के रिश्ते में चाचा लगते थे। हादसे की सूचना पर एमएलसी जितेंद्र यादव, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र भैया, पालिकाध्यक्ष काले पहलवान आदि ने भी गांव पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। गमगीन शोएब मेवाती ने बताया कि गुलावठी के ग्राम मिट्ठेपुर निवासी उनके चाचा मौहम्मद आसिम पुत्र जान मौहम्मद बल्लभगढ़ हरियाणा में अपनी भांजी की शादी में भात देने गए थे। भात के बाद शादी समारोह में शरीक हुए। उसके बाद ये लोग कार से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि कार में मौहम्मद आसिम के अलावा उनके भाई के पुत्र व पुत्रियां और अन्य रिश्तेदार भी सवार थे। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पीछे से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार मौहम्मद आसिम (40) पुत्र जान मौहम्मद, सुमाईला (13)पुत्री यासीन, रिहाना (18) पुत्री यासीन, रिफा उर्फ अक्शा (11) पुत्री यासीन, शमसीरा (65) पुत्री इकरामुद्दीन निवासीगण ग्राम मिट्ठेपुर एवं कार चालक साकिर उर्फ शानू (24) पुत्र मौहम्मद जाकिर और मृतक मौहम्मद आसिम की साली भूरी उर्फ फरजाना(35) निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ की मौत हो गई। जबकि मुशर्रफ पुत्र यासीन, रूबियान पुत्र यासीन एवं शबनम पत्नी आसिम, सिदरा पुत्री आसिम, रिहान एवं फरहान पुत्रगण आसिम निवासी ग्राम मिट्ठेपुर घायल हो गए।
शिक्षामित्र थे मृतक मोहम्मद आसिम
मृतक मोहम्मद आसिम गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। मृतक के भाई मोहम्मद यासीन ने बताया कि वह मिलनसार व्यक्ति थे और अधिकतर समय बच्चों की पढ़ाने में लगे रहते थे। हादसे में मृतक आसिम की पत्नी शबाना भी गंभीर रूप से घायल हो र्गइं।
विज्ञापन
मृतकों में सगी तीन बहनें भी शामिल
सड़क हादसे में गांव मिट्ठेपुर निवासी मोहम्मद यासीन की तीन पुत्रियां सुमाईला, रिहाना व रिफा उर्फ अक्शा शामिल थी। यासीन मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। यासीन ने बताया कि उसकी पुत्री सुमाइला बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। रिहाना डीएनपीजी कॉलेज में बीए की छात्रा थी और रिफा उर्फ अक्शा गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। यासीन के अनुसार उसकी तीनों पुत्रियों पढ़ाई में होशियार थीं और वह पढ़ लिखकर गांव का नाम रोशन करना चाहती थीं। दुर्घटना में यासीन के दो पुत्रों मुशर्रफ व रूबियान भी घायल हो गए। इनका उपचार नोएडा में चल रहा है।
जिंदगी में अंधेरा छा गया
गुलावठी के मोहल्ला अजीमुद्दीन निवासी शाकिर उर्फ शानू (24) पुत्र मौहम्मद जाकिर की उक्त सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। मृतक शाकिर उर्फ शानू के पिता जाकिर ने बताया कि शाकिर उनका इकलौता पुत्र था। शाकिर की दो बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि सड़क हादसे में जाकिर के इकलौते पुत्र शाकिर की मौत के बाद जाकिर की जिंदगी में अंधेरा छा गया। शाकिर के पिता जाकिर भी गाड़ी चलाकर जीवन यापन करते हैं। देर शाम उसका शव पहुंचा।