फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हंगामे के बीच 57 प्रस्ताव पास, एक पर लगी रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हंगामे के बीच 57 प्रस्ताव पास, एक पर लगी रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के विकास संबंधी कार्यों को लेकर बृहस्पतिवार को आयोजित हुई पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच 57 प्रस्ताव पारित हो गए। जिसमें 198.98 करोड़ का पुनरीक्षित बजट भी पास हुआ। वही, एक प्रस्ताव पर सभासदों ने विरोध कर रोक लगवाई। प्रस्तावों में अमर उजाला द्वारा उठाए गए समस्याओं के समाधान के प्रस्ताव शामिल किया गया, जो बिना किसी विरोध के पास हुआ।
बता दें कि अगस्त माह में सभासदों और पालिका कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक होने पर बोर्ड बैठक बिना किसी कार्रवाई शुरू किए निरस्त हो गई थी। जिसके शामिल प्रस्तावों समेत करीब 58 प्रस्तावों को लेकर बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक का संचालन पालिका ईओ डॉ. पंकज सिंह ने किया। वहीं, प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होने से पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर पालिका चेयरमैन द्वारा सभी को देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई गई। इसके बाद सर्वप्रथम अगस्त और सितंबर माह में पालिका की आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। इस दौरान निरस्त हुई बोर्ड बैठक के एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई। जिसमें शामिल सभी 23 प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जता पास किए। इसके बाद अनुपूरक एजेंडे के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू हुई। इसमें विशेष प्रस्ताव संख्या 384 में पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 198.98 करोड़ रुपये के प्रसताव पर सभी ने सहमति दी। वहीं, प्रस्ताव संख्या 387 में शामिल स्वकर प्रणाली के तहत आवासीय और अनावसीय भवनों पर प्रस्तावित कर सूची पर अधिकांश सभासदों ने विरोध जताया। साथ ही अफसरों पर मनमाने ढंग से कर लगाने का आरोप लगा 15 दिन बाद पुन विचार को लेकर प्रस्ताव पर असहमति जताई। इस दौरान करीब 58 प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव को छोड़ शेष प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

-------
टैक्स की फाइल मंगाने को लेकर बाधित हुई कार्रवाई
बोर्ड बैठक में सभासदों ने प्रस्ताव संख्या 387 पर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और कर कमेटी द्वारा सुनवाई न करने का आरोप लगाया। साथ ही टैक्स की फाइल मंगवाने की मांग को लेकर सभासदों द्वारा किए गए हंगामें के दौरान बैठक की कार्रवाई बाधित रही। सभासद सुनील शर्मा उर्फ टीटू ने बताया कि कर कमेटी द्वारा मनमाने ढंग से तैयार किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की बताते हुई आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप
पालिका के वार्ड संख्या छह की सभासद कमर जहां ने नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए जांच करवाने की मांग की। साथ ही जांच पूरी न होने तक नाला निर्माण के ठेकेदार को किसी भी प्रकार का भुगतान जारी न करने की मांग की। इस संबंध में पालिका चेयरमैन को पत्र सौपा। पालिका चेयरमैन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

-------
कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर ढकने को खरीदे जाएंगे तिरपाल
पालिका के कूड़ा वाहनों के खुले में कूड़ा ले जाने पर लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसे अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से समय-समय पर प्रकाशित किया गया। इस समस्या को नगर पालिका अफसरों ने संज्ञान में लेते हुए प्रस्ताव संख्या 373 में शामिल किया गया। प्रस्ताव में 15 नग तिरपाल खरीदने के प्रस्ताव पर सभी सभासदों ने सहमति जताई।
--------
प्रमुख प्रस्ताव में ये रहे शामिल
- कूड़ा उठाने वाले वाहनों को ढककर ले जाने के लिए तिरपाल खरीदने।
- व्यापारी और महिला सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने।
- सर्दी से जरुरतमंद को बचने के लिए रैन बसेरे और अलाव जलाने।
- पेयजल की व्यवस्था करने के लिए वाटर एटीएम लगाने।
- प्रचार व विज्ञापन सामग्री के लिए शुल्क निर्धारण करने।
- साफ-सफाई के लिए फावड़े व अन्य सामग्री खरीदने।
- साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठेके पर करीब 200 सफाईकर्मी रखने।
------
बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कर संबंधी प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में 57 प्रस्ताव पास हुए।
- मनोज गर्ग, पालिका चेयरमैन
--------
एक प्रस्ताव को छोड़ शेष प्रस्ताव पास हुए। एक प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
- डॉ. पंकज सिंह, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed