{"_id":"5dbb1f188ebc3e93b24e5713","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1874341158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से उसके पुत्र की सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी युवक ने 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं, आरोपी से पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने अब न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला किशोरी बाग गली नंबर तीन निवासी मंजूर हसन पुत्र अब्दुल अजीज ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसकी व उसके पुत्र की मुलाकात नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अड़ौली निवासी युवक शाहिद के साथ हुई थी। शाहिद ने आश्वासन दिया था कि वह उसके पुत्र की सऊदी अरब में अच्छी कंपनी में नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से 1.30 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने रकम और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। लेकिन, आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पीड़ित के रुपये वापस किए। पीड़ित ने बताया कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।