{"_id":"5db092718ebc3e01557e86af","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd187027852","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का रुक सकता है वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का रुक सकता है वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका जा सकता है। इस मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंप दी गई है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह 10.30 मिनट पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें दोनों खंडों के मिलाकर 45 जेई व कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। उपस्थित कर्मचारियों ने जेई को भ्रमण में जाने की बात कही, लेकिन जब एडीएम ने उनसे भ्रमण पंजिका मांगी तो वह नदारद मिली थी। इसको लेकर एडीएम ने कड़ी नाराजगी भी जताई थी। इसको लेकर बुधवार को एडीएम ने रिपोर्ट बनाकर डीएम को सोंप दी है। सूत्रों की माने तो सभी अनुपस्थित कर्मचारी और जेई का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। जल्द ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।