फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य : मौनी चौधरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य : मौनी चौधरी
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। जयपुर में आयोजित एशियन वुमंस यूथ चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली शिकारपुर क्षेत्र की मौनी चौधरी के पहली बार क्षेत्र में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। गांवों में जगह-जगह उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 21 से 30 अगस्त तक जयपुर में आठवीं वुमंस यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें शिकारपुर क्षेत्र के गांव जखैता निवासी स्वर्गीय जय भारत की पुत्री मौनी चौधरी ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 2020 में चीन में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्हें योग्य घोषित किया गया। बुधवार को उनके प्रथम बार जनपद आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने उसका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। बुलंदशहर में रेलवे स्टेशन पर मौनी का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, राधा सिरोही, सोनू भाटी, कुलदीप आदि मौजूद रहे। वहीं शिकारपुर में आयोजित स्वागत समारोह में युवा नेता सौरभ चौधरी ने कहा कि मौनी चौधरी ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम ही नहीं जनपद का नाम रोशन किया है। राजकुमार चौधरी ने बताया कि वह मौनी के संरक्षक और कोच भी हैं। वह अयोध्या स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर खेल की तैयारी कर रही हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री अनिल शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पंडित, जोगिंदर सिंह, मनोज चौधरी गजेंद्र सिंह आदि ने मौनी को बधाई दी। मौनी चौधरी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed