फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कूड़े के ढेर में पड़े मिले गोल्डन कार्ड, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कोतवाली देहात क्षेत्र में मिले आयुष्मान बीना योजना कार्ड। - फोटो : BULANDSHAHR
कूड़े के ढेर में पड़े मिले गोल्डन कार्ड, वीडियो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर तहसील के एक गांव में कूड़े के ढेर पर काफी संख्या में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के गोल्डन कार्ड मिलने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में गांव नैथला-हसनपुर का जिक्र होने पर अफसरों की टीम गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
बता दें कि जनपद में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी जहां गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भटकते फिर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अफसरों और कर्मचारियों द्वारा योजना को पलीता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर कूड़े के ढेर में आयुष्मान कार्ड पड़े होने का वीडियो वायरल होने पर जनपद से लेकर लखनऊ तक योजना से जुड़े अफसरों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो सदर तहसील क्षेत्र के गांव नैथला-हसनपुर का बताया गया। वीडियो वायरल होने पर तीन सदस्यीय टीम गांव में जांच के लिए पहुंच गई। साथ ही वीडियो में दिखाए गए पात्र लोगों से पूछताछ की। स्वास्थ्य अफसरों ने बताया कि वीडियो में दिखाए गए स्थान को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन गांव में कहीं पर भी संबंधित स्थान नहीं मिला। वहीं अफसरों के अनुसार जो कार्ड खो गए थे, उन्हें दोबारा बनवा दिया गया था।
विज्ञापन

---------
जून माह में खो गए थे 93 कार्ड
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार नैथला हसनपुर की एएनएम सविता मिश्रा 19 जून को कपड़े के थैले में रखकर आयुष्मान के प्लास्टिक युक्त गोल्डन कार्ड लेकर गईं थीं, जो रास्ते में थैला गिरने पर गुम हो गए थे। जिसकी गुमशुदगी तत्काल कोतवाली देहात पुलिस को दे दी गई थी। वीडियो में दिखाए जा रहे कार्ड गुम हुए कार्ड हो सकते हैं। जिन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़े के ढेर में फेंककर वीडियो बना वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वीडियो में दिखाया गया स्थान गांव का नहीं है। गांव में पात्र लाभार्थियों के अधिकांश कार्ड बनाए जा चुके हैं।
- कविता शर्मा, ग्राम प्रधान नैथला हसनपुर
-------
मामला संज्ञान में है, वीडियो मिलने पर मामले की जांच कराई गई। असामाजिक तत्व द्वारा आयुष्मान योजना को धूमिल करने का प्रयास किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात स्थान पर गांव का नाम ले वीडियो बना वायरल किया गया। मामले की जांच कराई जा रही है। जबकि वीडियो में दिखाए जा रहे कार्ड जून माह में गुम हुए थे।
- डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed