{"_id":"5da4bc198ebc3e01447224e5","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1864294153","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक
बुलंदशहर। पति की लंबी उम्र का पर्व करवा चौथ 17 अक्तूबर बृहस्पतिवार को परंपरा के बीच मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं, करवा चौथ आने से पूर्व सुहागिनों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। उधर, ब्यूटी पार्लर संचालकाें और मेहंदी लगाने वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि करवा चौथ पर व्रत रखकर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दौरान कुछ पति भी अपनी पत्नी के साथ इस व्रत को रखते हैं। साथ ही पतियों द्वारा पत्नी को उपहार स्वरूप गिफ्ट देने का भी चलन है। सुहागिनों ने व्रत और सजने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। सोमवार को नगर के बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच महिलाओं ने करवा, फल, पूजन सामग्री एवं कपड़े व जेवरात आदि सामानों की खरीददारी की। महिलाओं ने मिट्टी, सोने, पीतल एवं स्टील के करवा एवं चलनी की भी खरीददारी की। नगर के अंसारी रोड़, चौक बाजार, कृष्णा नगर, डिप्टी गंज, बूरा बाजार समेत अन्य बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही।