Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में बनेगा मॉडल पार्क, डीएम से मांगा प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में बनेगा मॉडल पार्क, डीएम से मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

चेतन शर्मा
बुलंदशहर। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त मुख्यालयों पर एक-एक मॉडल पार्क बनाने का आदेश दिया है। मुख्यालय स्तर पर पार्क को चिन्हित करने की जिम्मेदारी डीएम को सौंपते हुए प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव पास होने पर विकास का कार्य पालिका को कराना होगा।
जनपद समेत प्रदेशभर के अधिकांश पार्कों का रखरखाव के नाम पर निकायों की ओर से लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है, लेकिन पार्कों की स्थिति बदहाल ही है। वहीं, कुछ पार्कों पर भूमाफिया अवैध कब्जा करने में लग जाते हैं। गत माह शासन के निर्देश पर पार्कों से अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन-पालिका द्वारा अभियान चलाकर मुक्त करा लिया गया, लेकिन पार्कों की स्थिति बदहाल है। जिन्हें विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘पार्कों का निर्माण एवं विकास योजना’ के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की है। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बुलंदशहर समेत प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मॉडल पार्क का चयन करते हुए पार्क के संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये सुविधाएं अनिवार्य रूप से पार्क में होगी उपलब्ध
- टहलने के लिए पाथवे।
- बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था।
- पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय।
- खुले एरिया में जिम (ओपन एयर जिम)।
- शुद्ध पेयजल के लिए कई स्थानों पर नल।
- योग व व्यायाम के लिए अलग से सुरक्षित स्थान।
- बच्चों के खेलने-कूदने के लिए अलग से बाल क्रीड़ा स्थल की व्यवस्था।
पार्कों में रखरखाव की भी होगी व्यवस्था
- पार्कों में हरियाली व पर्याप्त छाया के लिए पौधे और फूल आदि लगाए जाएंगे।
- शुद्ध पानी आपूर्ति व पौधों की सिंचाई के लिए सभी पार्कों में सबमर्सिबल पंप लगेंगे।
- वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए भरपूर स्थान व चारदीवारी बनेगी
- विकास के बाद पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति करेगी।
कोट
प्रमुख सचिव के निर्देश मिल चुके हैं। प्रमुख सचिव ने एक मॉडल पार्क बनाने के आदेश दिए हैं, जिसका प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजा जाएगा। शासन से पार्क का नाम आने पर उसे मॉडल रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. पंकज सिंह, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed