Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आज से नहीं होंगे शुभ कार्य, जाने क्यों........

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
आज से नहीं होंगे शुभ कार्य, जाने क्यों........
विज्ञापन

बुलंदशहर/बुगरासी । पितृपक्ष माह शनिवार से शुरू हो जाएगा। विधि पूर्वक श्राद्ध कर्म करने से पितरों की कृपा बरसती है। 14 सितंबर से शुरू हो रहे श्राद्ध कर्म करने का उत्तम समय सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजे तक का है।

भगवान पुरा शिव मंदिर के पुजारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि देश काल में पात्र में विधि पूर्वक श्रद्धा से पितरों के लिए कार्य किया जाए, वह श्राद्ध कहलाता है। देश का अर्थ स्थान है, काल का अर्थ समय है, पात्र का अर्थ वह ब्राहण है, जिसे हम श्राद्ध की सामग्री दे रहे हैं। इन सभी बातों को जानकर ही श्राद्ध कर्म करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में विधि पूर्वक किया गया श्राद्ध पितरों को तृप्ति देता है। वहीं, श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को पुत्र, धन-धान्य, आयु, वृद्धि और यश प्रदान होता है। साथ ही श्राद्ध में कमी रहने पर श्राद्धकर्ता को कष्ट भी भोगना पड़ सकता है। इसलिए श्राद्ध विधि पूर्वक करें। उन्होंने बताया कि श्राद्ध के दिन तिल और कुशा को हाथ में लेकर संकल्प लें। चांदी का दान, भगवान के नाम का जप करें। दूध, गंगाजल, शहद, फल, धान, दही, गेहूं, मूंग, सरसों का तेल और तिल शुभ माने गए हैं। तुलसी पत्र का प्रयोग भी श्राद्ध में अवश्य करना चाहिए। वहीं, श्राद्ध में जिस भोजन में बाल गिरना, अन्न में कीड़े पड़ गए हो उसे प्रयोग में नहीं लाना चाहिए। शास्त्रों में मनुष्य के लिए देवऋण, ऋषिऋण और पित़ृऋण उतारना आवश्यक होता है, अत: पितृऋण से मुक्ति हेतु श्राद्ध करके मुक्ति को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनसेट=
इन बातों का भी रखे ध्यान =
- सबसे पहले भोजन पत्ते पर रखकर गाय और कुत्ते को खिलाएं।
- इसके बाद भोजन भूमि या छत पर डालकर कौए को खिलाएं।
- साथ ही चींटी और अग्नि को भी भोजन अर्पित करें।
- इन सबके बाद ब्राहण को भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed