{"_id":"5d7bd9278ebc3e012e1f37fd","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1843000141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगा 1500 क्विंटल आलू का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगा 1500 क्विंटल आलू का बीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के आलू उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। उनको उद्यान विभाग 1500 क्विंटल आलू का बीज देगा। इसके लिए किसान का विभाग में पंजीकरण जरूरी है। इसके बिना किसान को यह बीज नहीं मिल सकता है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार जनपद के आलू उत्पादक किसानों को शासन और विभाग की ओर से 1500 क्विंटल आलू का बीज देने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने बताया कि यह आलू का बीज उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिसका जिला उद्यान कार्यालय में पंजीकरण होगा। पंजीकरण के बिना किसी भी किसान को बीज नहीं मिलेगा। आलू का बीज किसानों को नगद राशि पर भी दिया जाएगा। आलू का बीज पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर ही किया जाएगा। इसलिए किसान आलू का बीज लेने के लिए विभागीय कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आलू का बीज कुफरी बहार, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी ख्याति, कुफरी सूर्या, कुफरी बादशाह, कुफरी गरिमा और कुफरी पुखराज शामिल है। यह सभी बीज अच्छी पैदावार देने वाले हैं। इससे किसान अधिक फसल लेकर अतिरिक्त मुनाफा भी कमा सकते हैं।