{"_id":"5d7bd7c98ebc3e01307718a4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd18429661","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध और लंबित मांगों के समर्थन में गरजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध और लंबित मांगों के समर्थन में गरजे शिक्षक
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के प्रेरणा एप के विरोध और लंबित पुरानी पेंशन सहित 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। वह नगर के राजेबाबू पार्क में एकत्रित्र हुए और धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आवाज भी बुलंद की।
राजेबाबू पार्क में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन, सामूहिक बीमा योजना, परिवार प्रोत्साहन भत्ता, कैशलेस चिकित्सा आदि मांग पिछले काफी समय से लंबित पड़ी हैं। अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया, जिसके चलते शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष है। अब सरकार ने प्रेरणा एप और लागू कर दिया। इसे लेकर शिक्षकों का रोष और बढ़ गया है। यदि सरकार ने जल्द शिक्षकों की मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिला मंत्री बाबू सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा सरकार की अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही अब शिक्षक संघ के बैनर तले लखनऊ पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित अपना मांगपत्र भी भेजा। इस दौरान मीडिया प्रभारी अरुण राठी, अनीता त्यागी, मोनिका भाटी, गीतिका शर्मा, मधु जौहरी, सुनीता सोलंकी, पिंकी वर्मा, उजमा अमरीन, महेश कुमार, विनोद यादव, सुशील कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।
विधायक को पत्र देकर प्रेरणा का कियासमर्थन
बुलंदशहर। एक ओर जहां परिषदीय स्कूलों के शिक्षक प्रेरणा एप का विरोध कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इसके संचालन और इससे शिक्षकों की उपस्थित समेत अन्य होने वाले काम का समर्थन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिकारपुर विधानसभा से विधायक अनिल शर्मा को प्रेरणा एप के समर्थन का पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक को संघ ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों का मांगपत्र भी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, इंद्रदेव शर्मा, सुखपाल सिंह, शील कुमार गौतम, आरती शर्मा, स्वतंत्र कुमार और पवन कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका निलंबित
- बच्ची को आंख मारना सिखाने का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
- बीएसए ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सत्यता मिलने पर की कड़ी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूल की एक शिक्षिका को बच्ची को आंख मारने की ट्रेनिंग देनी भारी पड़ गया। इस हरकत का वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने मामले की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में सत्यता मिलने पर बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि पिछले दिनों एक शिक्षिका द्वारा बच्ची को आंख मारना सिखाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में समाचार पत्रों में समाचार भी प्रकाशित हुआ। यह मामला तहसील शिकारपुर क्षेत्र के गांव भैंसरोली नासिरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल का था। वीडियो वायरल और समाचार प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी ने पूरे मामले की जांच की। जांच में सत्यता सामने आने पर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंप दी। बीएसए नेे जांच रिपोर्ट मिलने पर सहासक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही आदेश जारी किया है शिक्षिका बहाल होने तक बीआरसी शिकारपुर में तैनात रहेगी।