Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गाड़ी में नहीं है दस्तावेज तो ये एप बचाएंगे चालान से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी में नहीं है दस्तावेज तो ये एप बचाएंगे चालान से
विज्ञापन

अजय गर्ग
बुलंदशहर/बुगरासी। आपके पास कोई दोपहिया या चौपहिया वाहन है और आप दस्तावेज रखकर भूल जाते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वाहन के साथ अब आपको दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने वाहन के दस्तावेज भारत सरकार की डिजी लॉकर या एम परिवहन एप पर अपलोड कर वाहन चेकिंग के दौरान दिखा सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने पर आपको वाहन के दस्तावेज संभालकर चलने का और खोने की भी कोई चिंता नहीं रहेगी।
बता दें कि कभी-कभी जल्दबाजी में अक्सर वाहनों के दस्तावेज लोग घर पर भूल जाते हैं। या किसी स्थान पर रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में वाहन चेकिंग के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। वहीं, अब संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का नियम आने पर वाहन स्वामी अपने दस्तावेजों को पूर्ण करवाने में लगे हुए हैं। लेकिन कुछ वाहन स्वामियों को अभी भी दस्तावेजों के गुम होने की आंशका बनी हुई है। वाहन स्वामियों को अब दस्तावेज खोने पर परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार भारत सरकार का डिजी लॉकर व एम परिवहन एप आपकी परेशानी को दूर करेगा। इनमें आपके द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों को वैध माना जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट=
ऐसे करे एप का प्रयोग
वाहन संबंधी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए आपके पास एंड्रायड मोबाइल होना चाहिए। प्ले स्टोर में जाकर आप डिजी लॉकर व एम परिवहन एप डाउनलोड करे। एप डाउनलोड होने के बाद आपको अपना आधार नंबर देना होगा। तभी एप आगे की कार्रवाई शुरू करेगा। एप में आप वाहन की आरसी, इश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और एलपीजी गैस कनेक्शन तक अपलोड कर सकते हैं, जिनका संबंधित मंत्रालय सत्यापन कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट=
दस्तावेज खोने पर नहीं रहेगा डर
आपने यदि अपने वाहन के दस्तावेज डिजी लॉकर या एम परिवहन एप पर अपलोड कर दिए है और आप अपने दस्तावेजों को रखकर भूल गए है या गुम हो गए है तो आपको परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, एप पर अपलोड किए दस्तावेजों से आप अपने वाहन के संबंधित दस्तावेजों को बनवा सकते हैं।
इनसेट=
दस्तावेजों की कमी पर कट जाएगा चालान
आपने यदि अपने वाहन संबंधी किसी एक दस्तावेज को छोड़कर अन्य दस्तावेज डिजी लॉकर या एम परिवहन एप पर अपलोड कर लिए है और वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेजों की जगह आप एप की जानकारी देते है तो यातायात पुलिस, एआरटीओ या संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को नंबर डालते ही पता चल जाएगा कि आप पर दस्तावेज अधूरे है। ऐसे में पुलिसकर्मी संबंधित दस्तावेज न होने पर आपका चालान कर देंगे। वहीं, अगर आपका पूर्व में चालान हो गया है तो इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इससे बचने के लिए आप अपने पूर्ण दस्तावेजों को एप पर अपलोड करे।

कोट =
डिजी लॉकर या एम परिवहन एप पर वाहन स्वामी अपने दस्तावेजों को सुरक्षित अपलोड कर सकता है। दस्तावेज वैध होने पर ही वाहन स्वामी को राहत मिलेगी। वैध न होने पर संबंधित वाहन का चालान काट दिया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव के आदेश प्राप्त हो चुके हैं।
- मुहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed