{"_id":"5d7bd88b8ebc3e93a8445c73","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1842958160","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 20 गांवों का होगा चहुमुखी विकास, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन 20 गांवों का होगा चहुमुखी विकास, सर्वे शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 20 गांवों में विकास का खाका खींचने को लेकर सर्वे शुरू हो गया है। इन गांवों में विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य आदि पर काम किया जाएगा।
पिछले दिनों शासन से जनपद के 20 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल करने के आदेश प्राप्त हुए थे। बताया गया कि इन गांवों की जनता को विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए इन गांवों में सर्वे शुरू हो गया है। अफसरों का कहना है कि सर्वे से यह पता किया जाएगा कि इन गांवों में किस काम की जरूरत है। सर्वे पूरा होने पर जरूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे। सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भी बातचीत यह फीडबैक लिया जाएगा। जल्द ही विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा।
इन गांवों को किया गया है शामिल
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जनपद के करनपुर कला और देवाकरनपुर उर्फ बझेड़ा, जहांगीराबाद देहात और शेखपुर रोरा, जालखेड़ा और काजमपुर देवली, मोहम्मद करीमपुरा उर्फ धाकड़, किर्रा, मोहम्मदपुर नार, आसफपुर, भादवा और इस्माइलपुर बुढ़ैना, बाढ़ा और हीरापुर नगला जगत, मंडावरा, रसूलपुर रिठोरी और सलैमपुर कायस्त, वाजिदपुर, मुगेरजपुर और सुरजावली गांव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-------------
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जनपद के जिन 20 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में विकास का खाका खींचने के लिए सर्वे शुरू हो गया। जल्द रिपोर्ट आ जाएगी और उसी आधार पर विकास कार्य होंगे। - सुधीर कुमार रुंगटा, मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर।