{"_id":"5d7a87b68ebc3e0138748735","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd184240431","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग को लेकर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग को लेकर पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

अहमदगढ़ । थाना क्षेत्र गांव मेवाती नगला निवासी एक महिला को उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।
बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसका निकाह कोतवाली देहात के गांव कौराली निवासी शारिक पुत्र हारून के साथ 11 फरवरी 2015 को हुई थी। बताया कि उसके पिता ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। एक कार और पचास हजार रुपये नकद थे। लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुरालिये दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने अपने देवर पर बलात्कार करने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि एक दिन उसके ससुरालिए उसे कार से ले गए और सड़क पर छोड़कर चले आए। उसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।