फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्रधानाचार्य समेत तीन का काटा एक दिन का वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्रधानाचार्य समेत तीन का काटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के तीन विद्यालयों को औचक निरीक्षण किया। करनपुर विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही विद्यालयों में मिली कर्मियों को दूर करने की नसीहत भी दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि मैंने गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करनपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानाचार्य समेत सहायक अध्यापक और एक परिचारक अनुपस्थित पाए गए। इस पर तीनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिए गए है। साथ ही विद्यालय में पाई गई कमियों को दूर करने के साथ पूर्व में दिए गए 39 बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया। इसी तरह जीडीएवी कन्या इंटर कॉलेज अनूपशहर का भी निरीक्षण किया। यहां पर पंजीकृत 1128 के सापेक्ष 729 विद्यार्थी उपस्थित मिले। इसके साथ साफ-सफाई के अभाव सहित कई तरह की अनियमितताएं भी पाई गई। इस पर शिक्षकों को इन्हें दूर करने और सभी कार्य नियमानुसार करने के आदेश दिए। इसी तरह एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर का निरीक्षण किया। यहां पर भी पंजीकृत 2600 के सापेक्ष 1993 विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में कई तरह अनियमितताएं पाई गई और शिक्षकों को उन्हें जल्द से जल्द दूर करने की नसीहत के साथ सख्त आदेश दिए। आरके तिवारी ने बताया कि उनका जनपद के विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा। जहां भी कमी मिलेगी उसे नजरंदाज नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं की भरमार और शिक्षकों के अनुपस्थित होने के मामलों को कड़ाई से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed