फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर के 951 ग्राम पंचायतों के 1176 गांव होंगे प्लास्टिक मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर के 951 ग्राम पंचायतों के 1176 गांव होंगे प्लास्टिक मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। सबके लिए नासूर बन चुकी प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। शासन के आदेश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगामी दो अक्तूबर तक जनपद की 951 ग्राम पंचायतों के 1176 राजस्व गांवों में प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने को अभियान चलेगा। इसके लिए विभागीय अफसरों ने खाका खींच लिया है।
बता दें कि प्लास्टिक एक ऐसी चीज है, जो न गल सकती है और न ही नष्ट हो सकती है। इसका चलन भी इतना अधिक हो गया है कि इसका प्रयोग हर जगह धड़ल्ले से हो रहा है। प्लास्टिक से बनी पॉलिथीन और बोतल आदि को जगह-जगह बिखरा और पड़ा भी आम देखा जा सकता है। जहां प्लास्टिक होता है, वहां की भूमि भी बंजर होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसे जलाने पर कई तरह के जहरीले रसायन भी हवा में धुएं के साथ मिल जाते हैं। साथ ही इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक को अलविदा कहे दुनिया का नारा दे चुके हैं। साथ ही अब केंद्र और प्रदेश की सरकार ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इस मुहिम को गांव-दर-गांव चलाने के लिए शासन से जिला प्रशासन को भी आदेश मिल चुके हैं। यह आदेश मिलने पर जिला पंचायत राज विभाग ने इसे सफल बनाने के लिए गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का खाका खींचते हुए शुरूआत कर दी है। इस अभियान में अच्छा काम करने वालों को जिला प्रशासन दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वच्छता ग्राही से लेकर कोई भी ग्रामीण आदि हो सकता है।
विज्ञापन

---------
स्वच्छता ग्राही की बनेंगी टीम, करेंगे जागरूक
जनपद के 1176 गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता ग्राही की अहम भूमिका होगी। उनकी टीम बनेंगी और वह ग्रामीणों को जागरूक करेंगे कि वह प्लाटिक का प्रयोग न करें। वह ग्रामीणों को गांव में होने वाली साफ-सफाई में श्रमदान करवाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। गांव से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक को रखने के लिए जगह भी चिन्हित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नारा लेखन और स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों की दीवारों पर नारा लेखन किया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों में डीआईओएस और बीएसए के सहयोग से निबंध लेखन और चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर भी ग्रामीणों के बीच प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अलख जगाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर एक-एक वाहन को लगाकर प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत करवाते हुए जागरूक किया जाएगा।

-----
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने का खाका खींच लिया गया है। दो अक्तूबर तक जिले के सभी गांवों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
- अमरजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed