{"_id":"5d6811fe8ebc3e017e52a622","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd183271389","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुर गांव के प्रधान के अधिकारों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुर गांव के प्रधान के अधिकारों पर लगी रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर । जनपद की ग्राम पंचायतों पर शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने के आरोपों का लगातार खुलासा हो रहा है। अब सिकंदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखपुर माम में 16 शौचालयों के निर्माण में अनियमितताओं का खुलासा होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकारों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।
ग्राम पंचायत शेखपुर माम के ग्रामीण श्रीचंद शर्मा आदि ने शिकायत की थी कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांव में 58 शौचालय बनवाए गए। अभी तक किसी शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया न ही किसी की रंगाई-पुताई आदि नहीं की गई। इस पर मामले की जांच में खुलासा हुआ कि गांव में 16 शौचालयों के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। इस पर ग्राम प्रधान को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान संजीव शर्मा को प्रथम दृष्टता दोषी मानते हुए डीएम ने वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। साथ ही आगामी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम सचिव पर कार्रवाई को लिखा पत्र
गांव शेखपुर माम में शौचालय निर्माण में सामने आई अनियमितताओं में तत्कालीन ग्राम सचिव को भी दोषी माना गया है। तत्कालीन ग्राम सचिव विपिन कुमार को जनपद बिजनौर में पिछले दिनों स्थानांतरण हो गया था। इसलिए उस पर कार्रवाई किए जाने के लिए डीएम की ओर से डीपीआरओ बिजनौर को पत्र लिख दिया है। इस पत्र के आधार पर ही वहां विपिन कुमार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट...
गांव शेखपुर माम में 16 शौचालयों के निर्माण में अनियमितताएं सामने आने पर डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकारों पर रोक लगा दी है। तत्कालीन ग्राम सचिव पर कार्रवाई के लिए जनपद बिजनौर के डीपीआरओ को पत्र लिख दिया गया है।
- अमरजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बुलंदशहर।