फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मुसीबत में पेन, हेयर क्लिप को बनाएं हथियार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कैलाव में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में भागीदारी क - फोटो : BULANDSHAHR
मुसीबत में पेन, हेयर क्लिप को बनाएं हथियार
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। अमर उजाला 100 मिलियन अपराजिता स्माइल्स के तहत बुधवार को इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कैलावन में ‘अपनी सुरक्षा, अपनी अपने हाथ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने अपनी सुरक्षा की शपथ ली। प्रशिक्षक ने छात्राओं को मुसीबत की घड़ी में पेन और हेयर क्लिप को कैसे हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की।

इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमदत्त शर्मा ने अमर उजाला की ओर से छात्राओं के लिए चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में जागरूकता आएगी तो साथ ही अपनी सुरक्षा खुद करने का जज्बा पैदा होगा। छात्राओं को चाहिए कि वह किसी भी मुसीबत से डरें नहीं, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करें। साथ ही किसी भी स्थान पर उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ और अन्य तरह की घटनाओं को छिपाना नहीं चाहिए। ऐसी घटनाओं से पहले अभिभावकों को अवगत करवाएं। यदि इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो पुलिस और उनके लिए बनाए गए कानून का सहारा लेकर सबक सिखाएं। स्कूल के शिक्षक एवं कराटे प्रशिक्षक मुकुटलाल शर्मा ने छात्राओं को कराटे के टिप्स देकर उन्हें अपनी सुरक्षा के तरीके बताए। छात्राओं ने भी कराटे के टिप्स सीखने में रुचि दिखाई। इस दौरान छात्राओं ने पेन और हेयर क्लिप से भी हमला कर शरारती तत्वों को सबक सिखाने का हुनर सीखा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक राजकुमार शर्मा, सुभाष चंद गुप्ता, अंकित शर्मा, सतीश चंद शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

बोली छात्राएं...
अमर उजाला अपराजिता के तहत आज हमारे स्कूल में कार्यक्रम हुआ तो इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। इससे मैं दूसरों को अवगत कराऊंगी। - रेशू शर्मा।
माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी नाम रोशन करें। इसके लिए वह हमारी सब ख्वाहिश पूरा करते हैं तो हमें भी उनका मान रखना चाहिए। - सोनी।
मेरी सबसे अपील है कि भारतीय संस्कृति को अपनाएं और अपने अभिभावकों के साथ देश का नाम रोशन करें। आत्मरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें। - छवि।
छात्राओं को किसी से डरकर नहीं, बल्कि अपराजिता बनकर आगे बढ़ना चाहिए। अगर उनके मन से डर निकल गया तो जीत तय है। - पूनम।
अपने कर्तव्य और कानून का सहारा लेकर हर मुश्किल का मुकाबला करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। मुश्किल में हौसला रखना चाहिए। - निधि।
जब हमारे लिए अनेक कानून बने हैं और सरकार भी महिलाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। - वर्षा।
जब भी कोई घटना होती है तो उसे छिपा लिया जाता है। यह गलत है और इससे अपने अभिभावकों को बताना बहुत जरूरी है। - अंजना।
छात्राओं को चाहिए कि वह परिजनों द्वारा बताई जाने वाली सभी बातों का ध्यान रखें। इससे किसी भी घटना का सामना करना आसान होगा। - अंजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed