फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हत्या-आत्महत्या की कोशिश या फिर कुछ और.. उलझ रही कहानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हत्या-आत्महत्या की कोशिश या फिर कुछ और.. उलझ रही कहानी
विज्ञापन

बीबीनगर। दिनदहाड़े एक महिला की उसके घर में हत्या कर दी जाती है और उसके शव के पास चारपाई पर उसका कथित प्रेमी लहुलुहान अवस्था में अचेत मिलता है। पूरे कांड की गुत्थी अभी अनसुलझी है, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन, अभी खुद पुलिस भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पुलिस कथित प्रेमी के होश में आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
गौरतलब है कि बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का शव बुधवार दोपहर उसके घर में लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसके पास ही चारपाई पर उसका कथित प्रेमी बताया जा रहा अपंजीकृत चिकित्सक भी लहुलुहान अवस्था में अचेत पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच पड़ताल की। मौके से एक कांच की टूटी बोतल भी बरामद हुई है। जो कि खून में सनी हुई थी। इसके अलावा कमरे में खून पसरा हुआ था। कमरे की छत पर एक फंदा लटका हुआ था। बताया गया कि सुबह सात बजे बच्चे स्कूल चले गए थे और महिला का पति भी सुबह करीब आठ बजे खेत पर मजदूरी करने के लिए चला गया था। दोपहर करीब दो बजे बच्चे स्कूल से घर पहुंचे थे। बच्चे स्कूल से लौटे और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दीवार फंाद कर दरवाजा खोला। आखिर उन छह घंटों के भीतर उस घर में क्या हुआ था, यह अभी राज बना हुआ है। सवाल कई हैं, लेकिन जवाब अभी कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

-------
ये उठ रहे सवाल..
- क्या कथित प्रेमी ने ही महिला की हत्या कर खुद को मारना चाहा?
- क्या किसी और ने महिला की हत्या की और उसके कथित प्रेमी को भी मारना चाहा?
- महिला की मौत फंदा लगने से हुई या धारदार हथियार के वार से?
- दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था तो कथित प्रेमी ने ये प्राणघातक कदम क्यों उठाया?
-------
फारेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने के बाद बुलंदशहर से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने घर के अंदर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद टीम वापस लौट गई।
--------
गांव में तरह-तरह की चर्चा
हत्याकांड के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि , मामले में ग्रामीण कुछ भी खुलकर बोलने का तैयार नहीं है। लोग एक दूसरे से कानोंकान बतियाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोट..
वारदात को लेकर विभिन्न पहलूओं पर जांच की जा रही है। जांच और कथित प्रेमी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - धनप्रकाश त्यागी, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed