{"_id":"5d66c4be8ebc3e01376a79b1","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1832161164","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के 19 साल बाद दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह के 19 साल बाद दिया तीन तलाक
विज्ञापन
निकाह के 19 साल बाद दिया तीन तलाक
बुलंदशहर। निकाह के 19 साल बाद दहेज की खातिर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बुधवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 18 अक्तूबर 2000 को सिकंदराबाद के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करने के लिए अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने बताया कि मायके पक्ष वालों ने समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी अपनी मांगो पर डटे रहे और पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि गत 26 अगस्त को उसका भाई व अन्य परिजन उसे लेकर ससुराल गए थे। जहां आरोपी ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी पति ने इस दौरान अभद्रता की और पीड़िता को तीन तलाक बोल कर अन्य परिजनों के साथ घर से निकाल दिया। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए हैं।