फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ससुरालीजन कर रहे दहेज की मांग, जेठ ने किया दुष्कर्मससुरालीजन कर रहे दहेज की मांग, जेठ ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ससुरालीजन कर रहे दहेज की मांग, जेठ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने महिला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों वह अपनी ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया। आरोपी जेठ ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अन्य ससुरालीजनों से इस बाबत शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed