{"_id":"5d66c4ba8ebc3e015c0c94e6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1832001159","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पुलिस की सांठगांठ से खुलेआम घूम रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पुलिस की सांठगांठ से खुलेआम घूम रहे आरोपी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता को खुलेआम घूम रहे आरोपी व उसके परिजन मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों से सांठ-गांठ कर रखी है।
पीड़ित महिला ने बुधवार को एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह घर से खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। रास्ते में ही गांव निवासी एक युवक ने तमंचे के बल पर उसे पकड़ लिया और पास के ही खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की । मामले में पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज हुए करीब तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ की हुई है। इसी के चलते वह खुलेआम घूम रहा आरोपी व उसके परिजन पीड़िता को मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही थाना पुलिस पर भी आरोपियों का साथ देने पर कार्रवाई करने की मांग की है।