{"_id":"5d66c4bb8ebc3e0159662ce2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd183197787","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर एसडीएम ने मारा छापा, पंप किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर एसडीएम ने मारा छापा, पंप किया सीज
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव भदौरा स्थित पेट्रोल पंप पर अधिकारियों के साथ एसडीएम ने छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही पेट्रोल पंप संचालक मौके से भाग गया। मौके से कई लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ। एसडीएम के निर्देश पर उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया है।
मंगलवार को आप के जिला संयोजक सूर्य प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि भदौरा स्थित पेट्रोल पंप अवैध तरीके से चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम स्याना सुभाष सिंह, पूर्ति निरीक्षक आनंद प्रकाश टीम के साथ पंप पर पहुंच गए और छापेमारी की। इसकी जानकारी मिलते ही पंप संचालक मौके से भाग गया। मौके पर पंप कर्मचारी रिकेश कार्य करता हुआ मिला। एसडीएम के निर्देश पर पंप को सीज कर ज्वलनशील पदार्थ के नमूने लेकर जांच के लिये भेज दिया गए हैं। मामले में थाने पर पंप स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पेट्रोल पंप पर छापा मारा गया था। पंप स्वामी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। थानाध्यक्ष आनंद वीर सिंह ने बताया कि मौके से पकड़े गये कर्मचारी रिकेश को पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर हिरासत में लिया गया है।