फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

तीन लाख तक की आय वाले परिवारों की बेटियों को मिलेंगे 15-15 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख तक की आय वाले परिवारों की बेटियों को मिलेंगे 15-15 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना को जनपद में अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस योजना के तहत तीन लाख की आय वाले परिवारों की बेटियों को 15-15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। अफसरों का दावा है कि इस योजना का जनपद में जल्द संचालन हो जाएगा।

बता दें कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने, लिंगानुपात ठीक करने और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कन्या सुमंगला योजना की घोषणा की थी। इस योजना को एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत नाबालिग बेटियों की धनराशि मां के बैंक खाते में भेजी जाएगी। मां के न होने पर पिता के खाते में और माता-पिता के न होने पर अभिभावक के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। स्नातक की छात्राओं के खाते में सीधे पैसा भेजा जाएगा। इस योजना का लाभ केवल दो संतानों तक और उत्तर प्रदेश में रहने वालों को ही दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। योजना का लाभ एक अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्म लेने वाली सभी बेटियों को दो हजार रुपये, वर्ष 2018 में जन्मीं बेटियों को सभी टीके लगवाने पर एक हजार रुपये, अप्रैल 2019 से चालू शैक्षिक सत्र में कक्षा एक में प्रवेश लेने वाली बेटियों को दो हजार रुपये, अप्रैल 2019 में चालू शैक्षिक सत्र में कक्षा छह में प्रवेश लेने पर दो हजार रुपये, अप्रैल 2019 से चालू शैक्षिक कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार रुपये, अप्रैल 2019 शैक्षिक सत्र में कक्षा 12 में पास कर स्नातक या दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये मिलेंगे। मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना को जल्द से जल्द संचालित करने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए संबंधित विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed