{"_id":"5d3f26de8ebc3e6ca72d596a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd18130883","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
अधिवक्ता प्रदीप का फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
प्रदीप की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बुलंदशहर। दादरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल पर सोमवार शाम बुलंदशहर निवासी अधिवक्ता का शव कार के अंदर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया परिजन भी इसे आत्महत्या ही मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से प्रदीप परेशान चल रहे थे। परिजन व अन्य लोगों में चर्चा है कि प्रदीप ने इसी कारण ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हालांकि, पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह अधिवक्ता थे। साथ ही डीएम रोड पर उनका एक बैंक्वेट हॉल भी है। कांवड़ियों के लिए प्रदीप ने अपने लॉज के बाहर भंडारे का आयोजन किया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह प्रदीप घर से लॉज पर जाने की बात कह कर निकले थे। लेकिन, वह लॉज पर नहीं गए। सोमवार शाम करीब चार बजे परिजनों को सूचना मिली कि प्रदीप का शव पेरिफेरल हाइवे पर कार के अंदर से बरामद हुआ है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने सिकंदराबाद के जोखाबाद टोल प्लाजा व पेरिफेरल टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें कार के अंदर प्रदीप अकेले ही नजर आ रहे हैं। वहीं, परिजनों व अन्य पड़ोसियों आदि की मानें तो बीते कुछ दिनों से प्रदीप परेशान चल रहे थे। साथ ही परिजन यह जानने की भी कोशिश कर रहे हैं कि आखिर प्रदीप लॉज पर न पहुंचकर नोएडा की तरफ क्यों गए थे।