फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नरौरा क्षेत्र में एनएच पर बने टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली के विरोध रोष प्रकट करते नागरिक - फोटो : BULANDSHAHR
टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली, हंगामा
विज्ञापन

नरौरा। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर नरौरा-बेलौन के बीच बने टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से टोल वसूलने से नाराज वाहन स्वामियों के साथ सैकड़ों लोगों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने किसी भी कीमत पर टोल नहीं देने की चेतावनी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एनएच पर नरौरा से लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा बना हुआ है। लगभग तीन सप्ताह से टोल पर वसूली होने के बाद से टोल के निकटवर्ती ग्राम व कस्बे के लोगों के वाहनों का स्थानीय होने के बाद भी वसूली करने की बात बताई जा रही थी। इसे लेकर नगर के दर्जनों वाहन स्वामी बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चेयरमैन विवेक वशिष्ठ के आवास पर पहुंच गए। बाद में सभी वाहन स्वामी और नगर के सैकड़ों लोग चेयरमैन विवेक वशिष्ठ के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर पहुंचे। लोगों का आरोप है। कि जनपद में एनएच के और भी टोल लगे हैं। जहां स्थानीय लोगों से टोल वसूली नहीं होती है, जबकि यहां स्थानीय वाहनों से भी वसूली की जा रही है। विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। इस पर चेयरमैन विवेक वशिष्ठ ने स्थानीय लोगों को उत्पीड़न नहीं होंने देने का भरोसा दिया। टोल पर लगभग आधा घंटे चले हंगामे के बाद स्थानीय नागरिक किसी कीमत टोल नहीं देने की चेतावनी देकर लौट गए। इस दौरान बीबी सिंह, डिगंबर सिंह, नवनीत शर्मा, राजा गुप्ता, मनोज यादव, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश बघेल, परमानंद निषाद, प्रेमपाल यादव आदि रहे। थाना प्रभारी का चार्ज संभाल रहे एसआई रामजीमल धाकड़ ने बताया कि अगले एक दो दिन में टोल के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक कराकर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने नहीं लगने दिया जाम
टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली के विरोध में लोग टोल के प्रशासनिक ब्लॉक के सामने हंगामा करते हुए अपना पक्ष रख रहे थे। लोगों के हाइवे पर एकत्रित होने से वहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती। इसलिए लोगों ने टोल के प्रशासनिक ब्लॉक पर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed