{"_id":"5d39ed858ebc3e6ca435e86e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1809825142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनामा कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन
बैनामा कराने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दबंगों ने मकान का बैनामा कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। साथ ही पीड़िता के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी शशिबाला शर्मा पत्नी राजेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 8 मार्च 2019 को उसने नगर के मोहल्ला हरिश्चंद्र नगर देवीपुरा के कुछ लोगों से एक मकान का सौदा तय किया था। दूसरे पक्ष को बतौर बयाना 50 हजार रुपये भी दिए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने अधिक रुपयों की मांग करते हुए मकान का बैनामा नहीं कराया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। बाद में पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपियों का उक्त मकान के कुछ हिस्से पर कब्जा है। पीड़िता ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगने का दबाव बनाया जिस पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और हत्या की धमकी देकर भगा दिया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी महेंद्री देवी, संजीव समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।