{"_id":"5d39ecc78ebc3e6cec0c7f5f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd180969251","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! संपत्ति हड़पना चाहते हैं पुत्र और पुत्रवधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! संपत्ति हड़पना चाहते हैं पुत्र और पुत्रवधू
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पुत्र व पुत्रवधू पर संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उसके व अन्य परिजनों के साथ अनहोनी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
मूल रूप से अनूपशहर क्षेत्र के गांव बदर खां निवासी असलम पुत्र वशीर अहमद वर्तमान समय में बुलंदशहर नगर के मोहल्ला फैसलाबाद में अपनी बेटियों व पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक पुत्र है जिसकी शादी हो चुकी है। शादी के बाद से पुत्रवधू का व्यवहार परिवार के प्रति अच्छा नहीं था। जिसके बाद से उनका पुत्र अलग काम करता है और पत्नी के साथ दूसरे मकान में किराए पर रहता है। आरोप है कि पुत्रवधू आए दिन घर पर आकर पीड़ित की पत्नी व बेटियों के साथ अभद्रता व मारपीट करती है। पीड़ित का कहना है कि उनका पुत्र व पुत्रवधू संपत्ति हड़पना चाहते हैं। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। जिस पर एसएसपी ने उसे निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।