{"_id":"5d38a5248ebc3e6d046f7ac2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1808967105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राशन डीलर नहीं कर सकेंगे धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राशन डीलर नहीं कर सकेंगे धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राशन डीलर नहीं कर सकेंगे धोखाधड़ी
बुलंदशहर। सरकारी राशन की कालाबाजारी और बंदरबांट पर शासन ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। अब नए आदेश के तहत दुकान पर गोदाम से सीधे राशन पहुंचेगा। जिस वाहन से राशन जाएगा। उसमें भी जीपीएस लगा होगा और लखनऊ से नजर रखी जाएगी। एफसीआई गोदाम से ब्लॉक पर संचालित गोदाम तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों में पहले ही जीपीएस लग चुके हैं।
बता दें कि जनपद में फूड सिक्योरिटी योजना के तहत 6.10 लाख परिवारों के 25 लाख से अधिक पात्र लोगों को प्रत्येक माह राशन वितरित किया जाता है। जब से यह योजना शुरू हुई है तब से लेकर अब तक समय-समय पर राशन की कालाबाजारी और बंदरबांट की शिकायत सामने आती रही है। यहां यह भी बता दें कि यह राशन एफसीआई गोदाम से पहले ब्लॉक स्तर पर बने गोदाम पर पहुंचता है। इन गोदामों की संख्या 14 है। इसके बाद यहां से यह राशन जनपद में संचालित 1426 दुकानाें पर पहुंचता है। एफसीआई गोदाम से ब्लॉक स्तर के गोदाम तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों में पहले ही जीपीएस लग चुके हैं। जबकि अब शासन ने नया आदेश जारी किया है कि ब्लॉक स्तर के गोदाम से अब सीधे वाहन द्वारा दुकान तक राशन पहुंचेगा। कोई भी राशन डीलर गोदाम पर राशन लेने नहीं जाएगा। दुकान पर राशन पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगेंगे। इन पर लखनऊ से नजर रखी जाएगी। यदि कोई वाहन मुख्य मार्ग से जरा भी भटका या कहीं पर पांच मिनट से अधिक खड़ा हुआ तो उसका अफसराें को तुरंत मेसेज मिलेगा और त्वरित जांच कर यह पता किया जाएगा कि इसके क्या कारण रहे। इसके लिए विपणन विभाग ने दुकानों पर राशन पहुंचाने के लिए वाहन अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां यह भी बता दें कि दुकान तक राशन पहुंचाने का काम विपणन विभाग का रहता है।
शासन के नए आदेश के तहत अब दुकान तक विभाग राशन पहुंचाएगा। इसके लिए वाहन अधिग्रहण किए जा रहे हैं और उनमें जीपीएस लगेगा। इससे राशन में हेराफेरी नहीं होगी और दुकान तक राशन भी पूरा पहुंचेगा।
विज्ञापन
- जेडए करीम, जिला विपणन अधिकारी, बुलंदशहर
मनोज कुमार-