फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
bulandshahar news - फोटो : BULANDSHAHR
फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

नरसैना/ऊंचागांव। थाना क्षेत्र के गांव वलरामपुर में किसान का शव सोमवार सुबह आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ, एसडीएम समेत फोरेंसिक टीम ने जांच की। आरोप है कि उधार के रुपये मांगने पर किसान की हत्या की गई और बाद में शव फंदे से लटका दिया गया। मृतक के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव वलरामपुर निवासी मदन (55) पुत्र खचेडू सिंह रोजाना की तरह रविवार रात अपने खेत पर ट्यूबवेल पर सोने गया था। सोमवार सुबह जब मदन घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर पहुंचे। परिजनों ने मदन को आम के पेड़ पर फंदे लटका देखा। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम स्याना, सीओ स्याना और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। उधर, परिवार के लोगों का आरोप है कि वर्ष 2011 में चार लोगों ने मदन से केसीसी पर 4 लाख 52 हजार रुपये पीएनवी दौलतपुर से निकलवा कर उधार लिए थे। बैंक से नोटिस आने पर इसका पता चला। इसे लेकर गांव में पंचायत भी की गई। लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उधार लिए हुए कर्ज के रुपये मांगने पर आरोपियों ने किसान मदन की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए उन लोगों ने फांसी लगाकर पेड़ से लटका दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ स्याना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान के मौत का कारण पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed