{"_id":"5d35feb28ebc3e6cad3343d4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1807428139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप की कोशिश
बुलंदशहर। क्षेत्र के एक गांव स्थित कबाड़े के गोदाम में तमंचे के बल पर कुछ लोगों ने महिला से गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे पति और गोदाम में काम करने वाली महिलाओं ने उसे बचाया। आरोप है कि पुलिस महिला के पति समेत दो लोगों को अपने साथ ले गई। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला का पति क्षेत्र के एक गांव स्थित गोदाम में मजदूरी करता है। सोमवार सुबह महिला पति के साथ गोदाम पर गई थी। गोदाम खुला न होने के कारण पति एक दुकान पर चाय पीने चला गया। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और महिला को अकेली देख गाड़ी में डाल लिया। पति और अन्य महिलाओं ने विरोध करते हुए महिला को गाड़ी से उतार लिया। इस पर आरोपी और उसके साथियों ने उन लोगों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी तमंचे के नोक पर महिला को गोदाम में ले गया और अपने साथियों के साथ गैंगरेप की कोशिश की। महिला के पति और गोदाम में काम करने वाली महिलाओं ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है 100 नंबर पर सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़िता के पति समेत दो लोगों को उठा कर ले गई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।