फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

घर से नगदी व जेवर लेकर फरार हुई महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घर से नगदी व जेवर लेकर फरार हुई महिला
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने पुत्रवधू पर घर से जेवर और नगदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर शिकायत की है। उसका यह भी आरोप है कि पुत्रवधू के मायके वाले उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसके पुत्र नरेंद्र की शादी करीब दस वर्ष पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके बाद से पुत्रवधू का आचरण बदलने लगा। वह अपने मायके पक्ष के अक्सर रहती थी। आए दिन घर से बिना बताए ही कहीं भी चली जाती और फिर वापस लौट आती थी। कई बार समझाने के बावजूद वह घर में क्लेश करती थी और ससुरालीजनों की कोई बात नहीं सुन रही थी। आरोप है कि बीते दिनों वह घर से 10 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात लेकर कहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed