फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज के लिए विवाहिता पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दहेज के लिए विवाहिता पर किया हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने नगर कोतवाली में मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला देवीपुरा निवासी आरती पुत्र प्रकाश ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व मोहल्ला निवासी युवक ओमप्रकाश पुत्र नत्थू सिंह के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत दिनों ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed