{"_id":"5d320ada8ebc3e6ccd34692d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1805527105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सफर हुआ मंहगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सफर हुआ मंहगा
विज्ञापन

नरौरा। नेशनल हाइवे पर आगरा-मुरादबाद पर डिबाई नरौरा के बीच ग्राम बेलौन के निकट बने टोल प्लाजा के चालू हो जाने के कारण हाइवे पर सफर मंहगा हो गया है। आगरा-मुरादबाद हाइवे के साथ ही मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे पर भी टोल चुकाना होगा।
आगरा-मुरादाबाद एनएच पर ग्राम बेलौन के निकट बन कर तैयार हुआ टोल प्लाजा के चालू हो जाने के कारण इस मार्ग पर यात्रा करना मंहगा हो गया है। टोल चालू होने के बाद वाहन चालक टोल से बचने के लिए दूसरे रास्ते खोजने लगे हैं। आगरा-मुरादाबाद एनएच पर बने इस टोल प्लाजा से मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे पर चलने वालों की भी जेब भी ढीली होगी। एनएच आगरा- मुरादाबाद व मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे भीमपुर दोराहा से डिबाई, नरौरा होते हुए गुन्नौर तक दोनों एक ही मार्ग हैं। ऐसे में एनएच पर बेलौन पर बने टोल पर मेरठ-बदायू स्टेट हाइवे पर भीमपुर दौराहा से गुन्नौर तक मात्र 30 किलोमीटीर तक की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। एनएच का निर्माण देख रही कंपनी पीएनसी के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि टोल चालू हो गया है। एनएचएआई द्वारा टोल का ठेका उठाया गया है।