{"_id":"5d30b6988ebc3e6cce1281f6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd18046664","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर पांच से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर पांच से लाखों की ठगी
विज्ञापन

गुलावठी। एक शातिर व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से लाखों रुपये की ठगी की। जब लोगों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। इसी बीच आरोपी अपने अस्थाई निवास से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।
एक व्यक्ति ने अपनी शासन तक ऊंची पहुंच बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए और फरार हो गया। ग्राम असाबर निवासी संजीव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश सरकार में ऊंची पहुंच का विश्वास दिलाया तथा उसके भतीजे को अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे थे। तीन लाख रुपये देने के बाद दो लाख रुपये बाद में देने की बात हुई। जब उसके भतीजे को नौकरी नहीं मिली तो पैसा वापस मांगा। ठग ने दो चेक दे दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। उधर, गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी चिरंजी लाल से तीन लाख, विकास कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह से दो लाख, इसी कालोनी निवासी जीत सिंह उर्फ लीलू से दो लाख रुपये ले लिए। आरोपी अपने अस्थाई पते से फरार हो गया है। वहीं ओमवीर सिंह निवासी विकास कॉलोनी ने बताया कि उसके पुत्र को हाईडिल में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो आरोपी उसे कुछ दिन तक आश्वासन देता रहा। बाद में फरार हो गया। आरोपी ने अस्थाई पता गुलावठी का दिया हुआ था तथा स्थाई पता गाजियाबाद का दिया हुआ था। परंतु बाद में दोनों ही पते फर्जी निकले। उधर, मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि धोखाधड़ी की घटना हुई है। कई लोग एसएसपी से भी मिले थे। एसएसपी को जांच रिपोर्ट भेज दी है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।