{"_id":"5d2a26218ebc3e6ced3736bb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1801530177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद डा. भोला ने संसद में उठाया कैसर पीड़ितों का सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद डा. भोला ने संसद में उठाया कैसर पीड़ितों का सवाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचे डा. भोला सिंह ने पहले सत्र में दूसरी बार सदन में खड़े होकर अपनी बात रखी है। शुक्रवार को सत्र के दौरान उन्होंने कैंसर से पीड़ित लोगाें के उपचार व अनुसंधान के विषय में सवाल किया। जिस पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने जवाब दिया।
बता दें कि शुक्रवार को सत्र के दौरान डा. भोला सिंह ने कहा कि कैसर बीमारी दिन प्रतिदिन लोगों में बढ़ती नजर आ रही है। कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में उनके पास एम्स में उपचार के लिए सिफारिश को आने वाले दस में से सात मरीज कैंसर से पीड़ित होते हैं। साथ ही सवाल किया कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के घटक सीएसआरवाई, राष्ट्रीय विज्ञान प्रोद्योगिकी और विकास अध्ययन संस्थान ने कैंसर के उपचार के दौरान शरीर की सामान्य कोशिकाओं को होने की क्षति की जांच भविष्य में शुरू करने की योजना है क्या? जिस पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने जवाब देते हुए बताया कि देशभर में विभिन्न संस्थानों के अंदर कैंसर के ऊपर रिसर्च चल रहा है। विभिन्न बड़े अस्पतालों में भी इस पर रिसर्च चल रहा है। कहा कि कैंसर की रिसर्च के लिए हर संभव कार्य भारत सरकार कर रही है। वहीं, इस दौरान सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मुद्दे को देश से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया और भविष्य में सदन की कार्रवाई के दौरान इस पर विस्तार से चर्चा करने की बात कही।