{"_id":"5d28ce468ebc3e6cdc3ab43e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1800715172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानातरण नीति के विरोध में लामबंद हुए बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानातरण नीति के विरोध में लामबंद हुए बिजलीकर्मी
विज्ञापन
स्थानांतरण नीति के विरोध में लामबंद हुए बिजलीकर्मी
बुलंदशहर। पहले सर्किल फिर जोन बदलकर हो रहे स्थानांतरण के विरोध में पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों में उबाल आ गया है। इस स्थानांतरण नीति का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन किया। मांग न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
बाईपास स्थित पावर कारपोरेशन के दफ्तर पर शुक्रवार को स्थानांतरण नीति के विरोध में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कुछ माह पूर्व बिजली कर्मचारियों के लिए तबादला नीति लागू की थी। जिसमें कहा था कि एक ही पटल पर वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों का सर्किल बदला जाएगा, लेकिन अब जोन बदलने की बात की जा रही है, जो बर्दास्त से बाहर है। मनोज कुमार ने कहा कि अगर अधिकारी और शासन हमारी बात नहीं मानेंगे तो कर्मचारी सड़कों पर उतरकर लखनऊ तक आंदोलन करेंगे। संजीव तेवतिया ने कहा कि संगठन उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहा है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बब्बू अवस्थी की गिरफ्तारी का कर्मचारियों ने विरोध जताया है। इस अवसर पर मनोज कुमार, कपिल गुप्ता, विकास गुप्ता, महेश, ओमदत्त, महेश शर्मा, बबीता वर्मा आदि मौजूद रहे।