फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मदद ना करने पर लगाया चोरी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मदद ना करने पर लगाया चोरी का आरोप
विज्ञापन

शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर खुर्जा रोड पर बाइक सवार बदमाश द्वारा बाइक सवार से नकदी, मोबाइल और सोने की चेन लूट की वारदात झूठी निकली। गुरुवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी मिथुन पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को बाइक सवार बदमाश द्वारा 10 हजार की नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लूटने की घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने उसके बताए अनुसार बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सीओ मनीष यादव ने बताया कि लूट की सूचना देने वाला नशे में धुत होकर बाइक समेत फरीदपुर गांव के पास खाई में गिर गया था। जिसे उठाने के लिये तैयबपुर निवासी हरवीर तथा गोठनी निवासी उमेश अपनी बाइक खड़ी कर उसकी सहायता करने के लिए उसके पास गए थे। लेकिन नशे में गाली देने के कारण वह बिना उसे उठाए ही वहां से चले गए थे। इससे नाराज होकर उसने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। चूंकि खाई में गिरने से उसकी कमर में चोट आई है इससे उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed