{"_id":"5f4d318e8ebc3e873f79de8b","slug":"bulandshahar-new-bulandshahr-news-gbd2046287184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल शुल्क माफ करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल शुल्क माफ करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टोल शुल्क माफ करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गुलावठी। एनएच 235 पर टोल के निकट बसे गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को नवदीप सामाजिक संस्था के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल के आस पास बसे गांवों के लोगों के लिए टोल फ्री किए जाने की मांग की। टोल प्लाजा के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है, इस संबंध में मंगलवार को टोल प्रबंधक ने बातचीत का समय लोगों को दिया है।
गौरतलब है कि एनएच 235 का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी के चलते गत 17 अगस्त को गुलावठी-हापुड़ क्षेत्र के बीच बनाए गए टोल प्लाजा का औपचारिक उद्घाटन किया गया। जिसके बाद से इस रूट से गुजरने वाले वाहनों से टोल की वसूली शुरू कर दी गई है। टोल प्लाजा के आसपास पड़ने वाले 45 गांवों के ग्रामीण इससे प्रभावित हो रहे हैं। टोल प्लाजा शुरू होने से इन ग्रामीणों को कुछ किलोमीटर की यात्रा के लिए भी टोल भरना पड़ रहा है।
सोमवार को नवदीप सामाजिक संस्था के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि टोल प्लाजा से गुलावठी की दूरी मात्र पांच किलोमीटर है। गुलावठी क्षेत्र में करीब 45 गांव लगते हैं। यहां के नागरिकों को हापुड़ और हाफिजपुर आना-जाना पड़ता है। जिसके लिए भारी टोल चुकाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र के वाहनों को टोल से मुक्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में नवदीप सामाजिक विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन वर्मा, गांव जिरावठी के प्रधान अफसर मेवाती, गुफरान अहमद चिड़ावक, अख्तर मेवाती भमरा, सपा नेता शकील अहमद, इरशाद मेवाती मोड़ी, ओम प्रकाश एडवोकेट, प्रशांत सेन मंगवाने, नौशाद सलमानी, गुड्डू खान आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन वर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा के प्रबंधक कुणाल चौधरी ने उन्हें इस संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने की बात कही है। साथ ही इस संबंध में उन्होंने बातचीत के लिए टोल प्लाजा पर मंगलवार को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को तेल से ज्यादा चुकाना होगा टोल टैक्स
गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्रामीणों व कस्बा वासियों को टोल पर जेब अधिक ढीली करनी होगी। स्थानीय लोगों को दस से पंद्रह किलोमीटर के सफर बमुश्किल 100 रुपये का तेल अपने चार पहिया वाहन में खर्च करना होगा तो वहीं टोल के लिए इन्हें करीब 130 रुपये खर्च करने होंगे।
इन गांवों के निवासियों पर पड़ेगा असर
गुलावठी ब्लॉक के गांव देवली, भटौना, भमरा, मिट्ठेपुर, छपरावत, बराल, खुशहालपुर, सनौटा, समकोला, बरमदपुर, चिढ़ावक, सैंठा, असावर आदि के ग्रामीणों को टोल प्लाजा की मार अधिक झेलनी पड़ेगी। इस कारण क्षेत्र के ग्रामीण टोल माफ किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।