फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar new

बुलंदशहर में 27 मंडल अध्यक्ष और 26 जिला प्रतिनिधि की हुई नियुक्ति बुलंदशहर में 27 मंडल अध्यक्ष और 26 जिला प्रतिनिधि की हुई नियुक्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar new
बुलंदशहर में 27 मंडल अध्यक्ष और 26 जिला प्रतिनिधि की हुई नियुक्ति
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीजेपी ने अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जनपद में 31 मंडल अध्यक्ष और 31 जिला प्रतिनिधियों में से फिलहाल 27 मंडल अध्यक्ष और 26 जिला प्रतिनिधि की नियुक्ति हुई है। पार्टी ने अभी चार मंडल अध्यक्ष और पांच जिला प्रतिनिधि को होल्ड पर रखा हुआ है। शुक्रवार को भाजपाइयों ने सदर विधायक के आवास पर फूल मालाएं पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अजय त्यागी, मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, सेंट मोमिना ग्रुप ऑप स्कूल के चेयरमैन शाह फैसल, कमलकांत शर्मा, विनय सिरोही, सोनू सिरोही आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए हर तीन साल बाद मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। भाजपा की नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची देर रात जिला चुनाव अधिकारी विजय दत्त पालीवाल ने जारी की है। जिसमें जनपद में 31 मंडल अध्यक्ष और 31 ही जिला प्रतिनिधि की नियुक्ति हुई है। औरंगाबाद से ज्ञानेंद्र भारद्वाज, शिवाली से अशोक कपासिया, जहांगीराबाद से रामपाल सिंह लोधी, बिरौली से योगेंद्र माहौर, अनूपशहर से दिनेश कुशवाहा, बुलंदशहर ग्रामीण सतेंद्र पाल सिंह, महाराज अग्रसेन से कुलदीप चौधरी, कालाआम से गौरव मित्तल, डिबाई ग्रामीण से उमेश शर्मा, डिबाई नगर से विकास वार्ष्णेय, दानपुर से नवाब सिंह गुड्डू, नरौरा से बीबी सिंह, अरनिया राजू राघव, जवां से संजय शर्मा, मूंडाखेड़ा से नरेश सोलंकी, सिकंदराबाद से दिनेश पालीवाल, गुलावठी नगर से धर्मेंद्र तेवतिया, ककोड़ से सुभाष चंद्र, गुलावठी ग्रामीण से हरेंद्र यादव, बिलसूरी से योगेश प्रधान यादव, सलेमपुर से चंद्रपाल सिंह, शिकारपुर से विवेक जैन, पहासू से प्रीतम सिंह, बीबीनगर से नीरज फोगाट, स्याना से सचिन त्यागी, बुगरासी से लोकेश कुमार, परवाना से जयवीर सिंह, अमरगढ़ से जितेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया है। इसमें अगौता, खुर्जा, अहमदगढ़ और स्याना को होल्ड पर रखा है।
विज्ञापन

इनसेट =
नियुक्त किए गए जिला प्रतिनिधि
औरंगाबाद से अशोक लोधी, शिवाली से प्रमोद शर्मा, जहांगीराबाद से कैलाश सैनी, बिरौली से जयंत कृष्ण, अनूपशहर से मुनेश शर्मा, महाराज अग्रसैन से राहुल कौशल, कालाआम से भीष्म शिशौदिया, डिबाई ग्रामीण से शिव कुमार सिंह, डिबाई नगर से राजवीर सिंह, दानपुर से दुर्गेश कुमार, नरौरा से राजा गुप्ता, अरनिया से विनोद राघव, जवां से गंभीर सिंह, मूंडाखेड़ा से मनोज कुमार, सिकंदराबाद से उषा बंसल, गुलावठी नगर से अनीमेश वाल्मीकि, ककोड़ से वीरेंद्र सिंह, गुलावठी ग्रामीण से प्रीतम सिंह, बिलसूरी से जोगेंद्र सिंह आर्य, सलेमपुर से लोकेंद्र सिंह, शिकारपुर से टेकचंद, पहासू से बन्ती राघव, बीबीनगर से यादेश, स्याना से शुभम रस्तोगी, बुगरासी से अतुल अग्रवाल, अमरगढ़ से संजीव शर्मा नियुक्त किए गए हैं। अगौता, बुलंदशहर ग्रामीण, खुर्जा, अहमदगढ़ और परवाना के जिला प्रतिनिधियों को भी होल्ड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed